Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हाइलाइट्स

फरीदाबाद: मंत्रियों के शहर में लोग है बहुत ज्यादा मुश्किल में, निगम प्रशासन कर रहा हजारों लोगों के सेहत से खिलवाड़ -वीडियो सुने।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी देखो अपने फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन के करतूतों को, जिस स्थान का सौंदर्यीकरण होनी चाहिए,जिसका संदेश देश -दुनिया सूरजकुंड इंटर नेशनल हस्तशिल्प मेला के माध्यम से जानी चाहिए, क्यूंकि इस स्थान की पहचान देश -दुनिया में है,वहां पर कूड़े की ढेर लगाए जा रहे है, और एकत्रित किया जाता है। असल में यह एरिया सूरजकुंड के गोल चक्कर व सूरजकुंड -दिल्ली -दिल्ली -फरीदाबाद बॉर्डर के बीच में हैं,जोकि फरीदाबाद नगर निगम की जमीन है, जहां फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़े को डंप किया जा रहा है। कूड़े के ढेर में सैकड़ों गायों को कूड़े के ढेर में खाना तलाशते और खाते हुए साफ़ तौर पर दिखाई दे रही है। गायों की जीवन तो खतरे में हैं ही, साथ में आसपास के सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोगों के जीवन भी इससे अलग नहीं हैं।

यहां से निकल रही खतरनाक बदबू व पनप रहे छोटे-छोटे जहरीले किड़े आसपास के सोसाइटियों के फ्लैटों में पहुंच रही है,जो कि गंभीर बीमारी का कारण बन रही है। इस खबर में प्रकाशित वीडियो में वीडियो में लोगों को सुने उनके जुबानी। देखा गया है कि दिल्ली -सूरजकुंड-फरीदाबाद बॉर्डर के समीप सूरजकुंड इलाके में एक बड़ी प्राइवेट स्कूल है जिसमें छोटे- छोटे हजारों बच्चे पढ़ते है, दूसरी तरफ चार्मवुड विलेज में बड़े -बड़े सोसाइटियों के टॉवर है, जिसमें सभी वर्ग के हजारों लोग रहते है। इन सभी के बिल्डिंगों के पीछे फरीदाबाद नगर निगम की जमीन हैं जिस पर निगम प्रशासन कूड़े इकठ्ठे कर रहा है। इस गंदगी की खतरनाक बदबू व जहरीले छोटे-छोटे कीड़े पनप रहे हैं,जो लोगों के घरों और साथ में लगते स्कूल में पहुंच रहे है जिसका सीधा और गहरा असर आम लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। इसकी शिकायत एमसीएफ कमिश्नर व उनके कई अधिकारियों से की गई पर अब तक दी गई उनकी शिकायत पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई, और समाधान का तो मतलब ही नहीं। इस लिए आज कूड़े के ढेर को हटाने को लेकर आवाज उठाई है।

Related posts

साइबर ठगी पर लगाम लगाने नोएडा की कंपनी ने पेश किया दुनिया का पहला ‘एआई पावर्ड’ सुरक्षा कवच।

Ajit Sinha

सरकारी महिला कॉलेज में छात्रा यौन शोषण के मामले में तीसरे आरोपी लेक्चरर ने अदालत में किया सरेंडर।

Ajit Sinha

साउथ अफ्रीका के सांसद डेलीगेट ने किया स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का दौरा : डीसी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x