Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सहायक चकबंदी अधिकारी ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की झज्जर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी स्थित चकबंदी कार्यालय में कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी बलवान सिंह को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि के विरासत संबंधी इंतकाल में संशोधन करने के एवज में आरोपी अधिकारी ₹2.50 लाख की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी की झज्जर इकाई ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भूपेंद्र हुड्डा ने दी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा को 24 घंटे के भीतर ही मिला मूर्तरूप

Ajit Sinha

पंचकूला में बीजेपी ने निकाय चुनाव की समीक्षा की और आगामी दिनों की कार्य योजना बनाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x