Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीस लाख कीमत के हाथी दांत के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल पुलिस के थाना बिसरख पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित हाथी दांत की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास से की गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान राजेंद्र  निवासी बुलंदशहर और संदीप  के रूप में हुई है, जो वर्तमान में क्रमशः हरियाणा और गाजियाबाद में रह रहे थे।पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से लगभग 1450 ग्राम (करीब डेढ़ किलो) वजनी एक प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद हाथी दांत की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। बिसरख पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं (धारा 44/48ए/49बी/39/50/51) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एसीबी की टीम ने आज डीसी के नाम पर पूर्व पार्षद को चार लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, घर से 43,20,000/-रूपए बरामद।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी डीलर बना खूंखार अपराधी,सनसनीखेज हत्या के मामले फरार चल रहा था ,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गुरुग्राम – फरीदाबाद रोड स्थित मांगर चौक के पास चल रहे अवैध अहाता पर की छापेमारी, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x