Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

‘हनीट्रैप’ और लूटपाट करने वाले यादव गैंग का पर्दाफाश: 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, लूटी गई फॉर्च्यूनर और कारें बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
हाईटेक सिटी नोएडा की थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर लूटने वाले एक बेहद शातिर और हाई प्रोफाइल गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क के पास से घेराबंदी कर गैंग के 2 पुरुष, 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 बाल अपचारी नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गैंग के पास से हाल ही में लूटी गई एक आलीशान फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल होने वाली दो गाड़ियां (ऑरा और स्विफ्ट) और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस की गिरफ्त खडे पकड़े गए ओमवीर यादव, मंजेश यादव,  निधि यादव,  प्रियंका यादव काजल उर्फ रिया यादव इनके अलावा एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, जबकि पंकज यादव, जीतू यादव उर्फ छोटू, रिशु यादव और अभिषेक यादव अभी फरार हैं। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया, कि यह गैंग इंटरनेट पर ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब चलाता है। गैंग का एक मुख्य सदस्य पंकज यादव ऑनलाइन कस्टमर्स को जाल में फंसाता था। इसके बाद गैंग की लड़कियां कस्टमर से जगह बदल-बदल कर मिलती थीं।
लड़की दिखाने या घुमाने के बहाने ये लोग कस्टमर को अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे और फिर उसे किसी एकांत जगह पर ले जाकर बंधक बना लेते थे। वारदात के समय लड़की के साथ गाड़ी में 3-4 पुरुष होते थे, जबकि गैंग के बाकी सदस्य दूसरी बैकअप गाड़ी में पीछे-पीछे चलते थे ताकि कोई विरोध न कर सके। इस गैंग ने बीते 30 जून की रात को सेक्टर-54 नोएडा के एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। आरोपियों ने उस व्यक्ति को अपनी स्विफ्ट कार में जबरन बैठाया, उसका फोन छीनकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल का लॉक खुलवाया। इसके बाद यूपीआई के जरिए उसके खातों से करीब 18,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित की जेब से पर्स और उसकी फॉर्च्यूनर कार भी जबरन लूट ली थी और फरार हो गए थे।पुलिस ने इनके पास से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, एक ऑरा कार और एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गैंग के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related posts

एक शख्स को दर्जनों लोग लात -घूसों , लाठी डंडों बेहरमी से पीटते हुए का लाइव वीडियो तेजी से हुआ वायरल-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

सारा पैसा देने के बाद न घर मिल रहा, जिनको मिला है उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, कार और बाइक रैली निकाल प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :खोरी गाँव के कुछ लोगों ने आज अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर लगाया जाम, सूरजकुंड थाने में केस दर्ज। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x