Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या के प्रयास के मामले में 2 सहयोगी आरोपित गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बतादें कि 1 जुलाई को शाम के समय थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत सिरोही-बीजोपुर रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास का एक मामला सामने आया था। यह घटना गांव धौज व सिरोही के दो पक्षों के बीच घटित हुई थी। जिसमें गांव सिरोही निवासी सद्दीक उर्फ शहनाज स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हो गया था, जिस संबंध में घायल के भाई शहर याद की शिकायत पर हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत थाना धौज में मामला दर्ज किया गया। वहीं घटना के दौरान धौज निवासी असलम व नसीफ को भी पीटा गया था, जिस संबंध में उनके भाई वसीम की शिकायत पर लड़ाई- झगड़ा से संबंधित धाराओं में क्रॉस मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 जुलाई को थाना धौज की टीम तुरंत मौका पर पहुंची और कानून व्यवस्था को बनाए रखा तथा वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए  मामले का अनुसंधान अपराध शाखा सेक्टर 56  को सौंपा गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपित तहसीन स्कार्पियो चालक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा की टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई और  घटना में संलिप्त 2 और सह-आरोपितों को काबू करने में सफलता हासिल की। वसीम व असलम निवासीगण धौज को भी 3 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं।
असलम को जेल भेज दिया गया है वहीं  तहसीन व वसीम को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने झूठ बोलकर उनका अनशन तुड़वा दिया, ईमानदार एसीपी राजेश चेची पर एक तानाशाह ऑफिसर का अत्याचार ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाइक सवार दो कावड़ियों की उछल कूद करते वक़्त स्वंय के गाडी के चपेट में आने से एक की मौत, एक कांवड़िया घायल, अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 631 किलो गांजा पत्ती बरामद, बिनौला की बोरियों के नीचे छुपाकर की जा रही थी तस्करी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x