Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीपीटीपी रिसोट्र्स के प्रेसिडेंट बने महेश नागर  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एडवोकेट महेश नागर सेक्टर 75 स्थित बीपीटीपी रिसोट्र्स आरडब्ल्यूए के नए प्रेसिडेंट बने हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसे बड़ी जिम्मेदारी मानता हूं और सभी निवासियों की बेहतर सेवा करने का प्रयास करूंगा। नागर ने कहा कि उन्होंने टीम रिसोर्ट वन के नाम से अपना पैनल चुनाव में उतारा था। हमारा पूरा पैनल ही जनता का विश्वास जीतने में सफल रहा है। 

अब हम लोग जल्द ही आम सभा बुलाकर कोई बड़ी घोषणा जनता के बीच करने वाले हैं। इसके लिए स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से जनता की सेवा करने के लिए आगे कदम बढ़ाएंगे। वहीं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से भी लोगों की दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए काम करेंगे। उनकी टीम में विजय रावत वाइस प्रेसीडेंट, श्वेतांक भारती जनरल सेक्रेटरी, वीना कौर जाइंट सेक्रेटरी, नरेश कुमार जिंदल ट्रेजरर चुने गए हैं। सभी ने मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया है। 

Related posts

लेडी हेड कांस्टेबल पर 8000 रूपए रिश्वत मांगने का केस दर्ज, विजिलेंस टीम को देखकर मौके से भागने में रही सफल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, एसएसबी अस्पताल ने किया सफल आप्रेशन,68 वर्षीय महिला को दिया नया जीवन 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x