Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड के लोग सोशल मीडिया पर चिल्लाने व भ्रम फ़ैलाने वाले नेताओं से रहे सावधान ,यूआईसी प्रयास से सब स्टेशन के कामों में आई तेजी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन संजय सूद के सफल प्रयास से ग्रीन फील्ड में सब स्टेशन के कामों में तेजी आई है। और सब स्टेशन के रुके हुए काम को चालू कराया गया है। आज शुक्रवार को एक काफी बड़ा ट्रांसफार्मर सब स्टेशन पर लगाने के लिए आई है , जो आप इस खबर में प्रकाशित ख़बरों में उसकी ताजा तस्वीरें देख सकते है। अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण बिजली निगम को अब तक 21.5 करोड़ रुपए दे चुकी है। अब अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को 2.5 करोड़ रुपए देना है। इसी लिए बीते दिनों सब स्टेशन के लिए चल रहे काम को अचानक रोक दिए गए थे। जिसे नवनियुक्त चैयरमेन संजय सूद ने दिनांक 15 से 20 मई 2026 के बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी विक्रम सिंह को पत्र लिख कर व उनसे फोन पर बातचीत करने के बाद,ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में लगने वाले सब स्टेशन के कामों में धड़ल्ले से तेजी आई है। 
नतीजा आज शुक्रवार को सब स्टेशन पर लगने के लिए ट्रांसफार्मर आई है। इसे देख कर लोकल नेत्री सोशल मीडिया पर उपलब्धि लेने के लिए कूद पड़ी, जब की ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी कोई भूमिका नहीं है। क्यूंकि यूआईसी के नई बोर्ड में काफी अनुभवी और बहुत सीनियर लोग है, जिन्हें प्रदेश और जिला प्रशासन स्तर पर बेहतरीन प्रशासन चलाने व काम कराने का पूरा अनुभव है। चेयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान ने सवाल के जवाब में कहा कि चेयरमैन के लिए संजय सूद का नाम मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दिया था। वह मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स में डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें यूआईसी का चैयरमेन व डायरेक्टर नियुक्त किया है।
दूसरा डायरेक्टर बड़खल एसडीएम को नियुक्त किया है,और नोमिन डायरेक्टर संजीव कौशल को नियुक्त किया है, जो हरियाणा के मुख्य सचिव रहे है, और सीनियर आईएएस है, को एक पार्षद सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचारी कह रहा हैं, और कंपनी को बदनाम कर रहा है। ये तो सुप्रीम कोर्ट के नियुक्ति के फैसले पर सवाल है। इसलिए वह लोग आगामी 23 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में  डेट है, उस दिन एक एप्लीकेशन लगाएंगे, ये तो कंटेम्प्ट पिटीशन इनके खिलाफ दायर करने की तैयारी कर रहे है।  चौहान ने ये भी कहा कि 27 मई 2026 को यूआईसी में बोर्ड कम्प्लीट हुई है जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीन फील्ड के निवासियों को पानी मिले इस पर तेजी से शिकायत के अनुसार काम किए जा रहे है। कंपनी के स्टाफ को 2 -3 महीने से वेतन रुकी हुई थी, जो भीषण गर्मी में अपना पसीना बहा कर काम कर रहे है, को वेतन देना  प्राथमिकता थी। इसी पर वह लोग काम कर रहे है। कंपनी में कोई बड़ा काम हुआ ही तो भ्रष्टाचारी कैसे हो गए। लोगों में भ्रम फैला कर लोगों की तालियां बटोर कर अपनी राजनितिक चमकाने में लगे है।    

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का शानदार झलक, देखें वीडियो में।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स व दुकानें बनाई जा रही हैं। 

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया पौधा रोपण, महिलाओं ने सावन के कौन सी गीत गाए, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x