
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत सिरोही-बीजोपुर रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी ऊपर चढ़ा कर हत्या के प्रयास के एक मामले में अपराध शाखा सेक्टर- 56 व थाना धौज, फरीदाबाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी पहचान तहसीम निवासी गांव धौज के रूप में हुई है। वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को थाना धौज की टीम ने मौका से पहले ही बरामद कर लिया था। आरोपित को वीरवार को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 1 जुलाई को शाम के समय पीड़ित साद्दीक उर्फ शहबाज निवासी सिरोही व वसीम निवासी धौज की सिरोही-बीजोपुर रोड पर कहासुनी हुई थी, जिस पर वसीम ने अपने भतीजे तहसीम व अपने भाइयों को सूचना दी थी। जिस पर तहसीम, अपने चाचा असलम व अन्य के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी व मोटर साइकिल पर मौका पर पहुंचा और साद्दीक उर्फ शहबाज को जान से मारने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ा दी और मौका से भाग गया था।पुलिस प्रवक्ता अनुसार 1 जुलाई को सिरोही-बीजोपुर रोड पर धौज निवासी स्कार्पियो चालक तहसीम ने अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर साद्दीक उर्फ शहबाज निवासी सिरोही को टक्कर मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया था। जिस घटनाक्रम के संबंध में पीड़ित साद्दीक उर्फ शहबाज वासी सिरोही के भाई शहर याद की शिकायत पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया तथा अपराध शाखा सेक्टर 56 को मामले का अनुसंधान सौंपा गया था।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

