Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यूआईसी के चेयरमैन प्रो. भारत भूषण ने शनिवार को ग्रीन फील्ड कालोनी के चार पार्कों में ओपन जिम का किया उद्धाटन, स्वास्थ्य रहे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के द्वारा ग्रीन फील्ड कालोनी के चार पार्कों में ओपन जिम तैयार किया जा रहा हैं जिनमें से दो पार्कों में ओपन जिम का कार्य शुरू कर दिया गया हैं जिसका उद्धाटन शनिवार को यूआईसी के चेयरमैन प्रोफ़ेसर भारत भूषण ने किया। उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी के लोगों ने उनका सहयोग किया तो एक दिन दिल्ली -एनसीआर की रोल मॉडल कॉलोनी बनाएगें।
चेयरमैन भारत भूषण ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन फील्ड कालोनी में बिजली -पानी की समस्या बिल्कुल जड़ से खत्म हैं। यहां के लोग स्वस्थ्य रहे हैं इस सोच के साथ यहां के चार पार्कों में ओपन जिम का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। वह चाहते हैं कि इस ओपन जिम का ग्रीन फील्ड कालोनी के जाएदा से जाएदा लोग इस्तेमाल करे ताकि लोग स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रहे। उनका कहना हैं कि अभी माधव पार्क व नेहरू पार्क में कार्य शुरू कर दिए गए हैं और दूसरे चरण में मिल्खा सिंह पार्क व गांधी पार्क में कार्य शुरू कर दिए जाएगें। इस अवसर पर न्यू ग्रीन फिल्ड कालोनी रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की प्रधान सुनीता मलिक, विकास कोठरी, रविंदर खन्ना, विनीत चतुर्वेदी, अली, शम्भू, ए. सी चौधरी, सुशांत, दिनेश श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, कुलदीप, देव मीर व नवाव सिंह उपस्थित थे।


Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बकाया संपत्ति कर पर टैक्स व पैनल्टी शत-प्रतिशत माफ करने की घोषणा

Ajit Sinha

किस्मत ने मैकेनिक से उद्योगपति, भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता से नेता बना दिया,अब विधायक बनने की बारी हैं : नरेंद्र गुप्ता    

Ajit Sinha

महिला काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने देशभक्ति, प्रेम,ममता, नारी महिमा में सुंदर शब्द चित्र बिखेरे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x