Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: पर्वतीया कॉलोनी में एक दीवार के भरभरा कर गिरने से 2 महिलाएं और 4 बच्चे दबे, एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत पर्वतीया कॉलोनी में आज शाम एक भारी भरकम दीवार गिरने से कई लोग उसमें दब गए। इस हादसे के बाद एक दम से कोहराम मच गया। आस पास के लोगों ने दबे हुए लोगों को मलबे से निकला, और नजदीक के अस्पताल और नागरिक बादशाह खान अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस हादसे में एक बच्ची मौत हो गई। लोगों की माने तो 2 महिलाएं और 3-4 बच्चे हो सकते है। इस हादसे की खबर मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत बचावकार्य में जुट गई। इसके आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है। 
खबर के मुताबिक पर्वतीया कॉलोनी के एक गली के पास एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है, उसने जेसीबी मशीन से डस्ट और रेती को दीवार के सहारे उंचाई बढ़ा रहा था। दीवार पर ज्यादा दवाब बढ़ने से भरभरा कर गिर गया, उस दौरान उस रास्ते से गुजर रहे 2 महिलाएं और 4 बच्चे उसमें दब गए। इस हादसे के बाद वहां एक दम से कोहराम मच गया। और आस पास के लोगों ने  मलबे के नीचे दबे हुए बच्चों को निकाला, और नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इस हादसे में एक मासूम बच्ची के मारे जाने की खबर है। घायल महिलाओं और बच्चों का इलाज अलग -अलग अस्पतालों में चल रहा है।       

Related posts

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पत्रकारों के सामने कर रहे वोट चोरी के मामले में कर रहे सनसनीखेज खुलासा -लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 छात्रों से धोखाधड़ी करने वाला “EDUCREST INTERNATIONAL SCHOOL” स्कूल चेयरमैन पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक शख्स को दर्जनों लोग लात -घूसों , लाठी डंडों बेहरमी से पीटते हुए का लाइव वीडियो तेजी से हुआ वायरल-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x