Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाला एसटीएफ का सब-इंस्पेक्टर रोहित रोहिल्ला रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अंबाला: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF), अंबाला में तैनात सब-इंस्पेक्टर रोहित रोहिल्ला को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि आरोपित सब-इंस्पेक्टर उसके विरुद्ध प्राप्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करने की एवज में ₹50,000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप आयोजित किया। यह कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरसा इकाई द्वारा पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। टीम द्वारा आरोपित को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया| इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 11 दिनांक 27.06.2026 दर्ज की गई है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का विधिवत पालन किया गया।मामले की गहन जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

कोरोना के इलाज की रेट लिस्ट न लगाने वाले निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन हो केंसिल,उनके खिलाफ होगा केस दर्ज : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा की 13 समितियां की गठित

Ajit Sinha

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर दो करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x