Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में बस स्टेंड से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्लाई ओवर पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस के आगे की कार्यवाही थाना शहर , बल्लभगढ़, फरीदाबाद के अंतर्गत बस अड्डा पुलिस चौकी की पुलिस टीम कर रही है। खबर के अनुसार संजीत उम्र 38 वर्ष निवासी डबुआ कॉलोनी , फरीदाबाद आज शनिवार को दोपहर के लगभग ढेड़ बजे अपने स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर -59 की तरफ से फ्लाई ओवर के रास्ते अपने घर डबुआ कॉलोनी की ओर जा रहा था। इसके आगे ट्रैक्टर -ट्रॉली जा रही थी, इसी दौरान एक कंटेनर भी तेज गति से आई, उसकी साइड लगने से नीचे वह सड़क पर स्कूटर सहित गिर गया, और टायर के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक संजीत पीछे से बिहार का रहने वाला था।

Related posts

फरीदाबाद: सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गांव जुन्हेङा,पन्हेङा और नरियाला में किया जनसंवाद कार्यक्रम, सुनी लोगों की समस्याएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा के पीपीपी मोड़ से बनने वाले बस स्टैंड अब बस पोर्ट के रूप में जाने जाएंगे : मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ‘एडुफ्यूचर एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x