Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत संयुक्त कार्यक्रम।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नायब सैनी, मुख्यमंत्री का सपना, नशा मुक्त हरियाणा को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल की प्रेरणा व संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के संयोजन में 11 जून 2026 को सिरसा से आरंभ हुई यात्रा, आज 26 जून को समापन के लिए  फरीदाबाद पहुंची। अभियान का थीम ड्रग्स फ्री हरियाणा है।  कार्यक्रम का आयोजन भूपेंद्र गुप्ता, CMD, एनएचपीसी फरीदाबाद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आशुतोष मिश्रा जनरल मैनेजर एनएचपीसी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश, जनरल मैनेजर एनएचपीसी ने दिया। कार्यक्रम में श्री जयवीर राठी, पुलिस उपायुक्त यातायात अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर 2,50,000 के करीब लोगों को जागरूक किया है।

उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, परिवार के सहयोग और खेलकूद क्रियाकलापों से नशे की आदत से छुटकारा मिलने में सहयोग मिलता है। हमारे देश में इसके बहुत अवसर है। भारत में तकरीबन लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। नशा एडिक्ट्स को अपने परिवार के सहयोग से नशे को छोड़ने में आसानी रहती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया है कि नशे के दुष्प्रभावों बारे अपने-अपने  क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करें, अगर यहां उपस्थित व्यक्ति पांच लोगों को भी जागरूक करेगा और नशा छुड़ाने में सहयोग करेंगे तो यह हरियाणा पुलिस  की नशे के विरुद्ध लड़ाई में बड़ा योगदान होगा। एनएचपीसी फरीदाबाद की तरफ से डॉक्टर वत्सल और डॉक्टर सतरूपा भट्टाचार्य ने स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ. भट्टाचार्य ने पुलिस विभाग पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं। राजीव रंजन, प्रभारी आउटरीच, कार्यालय पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकूला ने कार्यक्रम संचालन किया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जून को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से इस अभियान की शुरुआत हुई  तथा इसका समापन 26 जून को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स निरोधक दिवस के अवसर पर एनएचपीसी परिसर सूरजकुंड रोड, सेक्टर 41 फरीदाबाद में हुआ। इस प्रकार 16 दिवसीय जागरूकता यात्रा 11 जून को सिरसा से  आरंभ होकर फतेहाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, कैथल, झज्जर, सोनीपत व गुरुग्राम होते हुए अंत में 26 जून को फरीदाबाद पहुंची है।कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पॉलिशिंग टीम ने फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चित्र कलाकार फरहीन, किशोर, सफिया, मोनिका व इकरा द्वारा नशा के दुष्परिणाम बारे तैयार की गई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी लगातार सख्त कार्रवाई की जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने वर्ष 2025 में 467 मामले दर्ज कर 500 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आंकड़ों अनुसार फरीदाबाद पुलिस इस कार्रवाई के लिए पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही है। इसी प्रकार वर्ष 2026 में अब तक 238 मामले दर्ज किये जाकर 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 207 किलोग्राम गांजा, 1 किलोग्राम से अधिक चरस, 2.219 किलोग्राम अफीम सहित 193 ग्राम स्मैक,171 प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा 2953 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद किये  गये हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्रधानाचार्य, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दौरान मौजूद रही। पुलिस विभाग की तरफ से विनोद कुमार एसीपी NIT, रवि कुमार एसीपी बल्लभगढ़, जितेंद्र राणा डीएसपी, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सहित फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

एचवीपीएन से असगर अली को सबयूनिट प्रधान एवं हामिद खान को सचिव पद पर कर्मचारियों ने निर्विरोध चुना

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को 6 देशी कट्टे और एक राइफल के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी उपलब्धि हैं: एसीपी क्राइम। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दशहरे के दिन प्यासों को पिलाया पानी और लगाया फ्री चिकित्सा शिविर, सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x