
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एक 25 वर्षीय महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में आज अपराध शाखा मानेसर , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम दीपू राय (उम्र-28 वर्ष) निवासी नेताजी कॉलोनी सिलीगुड़ी, जिला दार्जिलिंग (पश्चिम-बंगाल) हाल निवासी सांगली मेस महात्मा ज्योतिबा फुले मार्ग, नई दिल्ली है। आरोपित ने 25 वर्षीय महिला शबीना की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करके फरार हो गया। शुरुआती दौर ये ब्लाइंड मर्डर था। आरोपित ने इस सनसनीखेज वारदात को गत 12 जून 2026 को अंजाम दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 जून 2026 में एक व्यक्ति ने थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में शिकायत के माध्यम से बताया कि वह बरेली (उत्तर-प्रदेश) का रहने वाला है तथा गांव सिकंदरपुर सेक्टर-85, गुरुग्राम में किराए पर रहता है। इसकी पत्नी शबीना (उम्र-25 वर्ष) दिनांक 08 जून 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।
उनका कहना है कि जांच के दौरान दिनांक 13 जून 2026 को गुमशुदा महिला का शव पुलिस चौकी सेक्टर -93, गुरुग्राम क्षेत्र में मिला। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 17.06.2026 को उपरोक्त एफआईआर में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गई। अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपित की पहचान कर आरोपित को गिरफ्तार के प्रयास किए। दिनांक 21 जून 2026 को पुलिस टीम आरोपित को पकड़ने के लिए रामपुरा चौक पर गई जहां पर आरोपित ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित सड़क किनारे ड्रेन में गिर गया। जिसके बाद आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा दिनांक 24 जून 2026 को आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम आरोपित दीपू राय (उम्र-28 वर्ष) निवासी नेताजी कॉलोनी सिलीगुड़ी, जिला दार्जिलिंग (पश्चिम-बंगाल) हाल निवासी सांगली मेस महात्मा ज्योतिबा फुले मार्ग, नई दिल्ली है।उनका कहना है कि पुलिस जांच व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सैक्टर-89, गुरुग्राम में टॉयलेट सफाई का काम करता है। मृतक महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी। दिनांक 09.06.2026 को सुबह महिला जब कूड़ा बीनने निकली तो सुबह लगभग 4:30 बजे अंतरिक्ष चौक नजदीक सैक्टर 89, गुरुग्राम पर आरोपित की महिला के किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और झगड़ा हुआ। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपित ने महिला की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आगामी पूछताछ के लिए आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

