Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज ग्राम बसेलवा में एक अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़ की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गुरुवार को ग्राम बसेलवा, सेक्टर-88,गुरुद्वारा रोड, फतेह पुरिया कॉलोनी, ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 3 एकड़ भूमि पर विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। विकसित इस अवैध कॉलोनी में 2 मकान , 10 डीपीसी 20 चार दीवारी बने हुए थे जिसे उपरोक्त विभाग की टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से धवस्त कर दिया। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद  यजन चौधरी ने बताया कि अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साये में अंजाम दिया गया है। उनकी आमजनों से अपील है कि विकसित अवैध कॉलोनियों में प्लाटों को बिल्कुल न ख़रीदे, और खरीदने से पहले उनके कार्यालय सही -गलत की जानकारी अवश्य ले लें। वरना लूटेरे कालोनीनाईजर आपकी मेहनत की कमाई को धोखे से लूट लेंगें।        

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने अपने परिवार के साथ भुआपुर में किया मतदान 

Ajit Sinha

जिओ 5G टावर लगाने के नाम पर लोगों के साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट। 

Ajit Sinha

हरियाणा में घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइन हटाई जाएगी – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x