Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा के लेबर कैंप में गैस लीकेज से लगी आग, दमकल और पुलिस ने टाला बड़ा हादसा-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के रायपुर गांव सेक्टर 126 स्थित लेबर कैंप की इमारत में भीषण आग लग गयी, यह आग ग्राउंड प्लस वन फ्लोर में बने लेबर कैंप की इमारत में लगी थी, जहां करीब 50 से 60 लोग रहते हैं। घटना के शुरुआती दौर में वहां कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन फायर टेंडर्स को बुलाया गया. दमकल विभाग और पुलिस की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के भी फंसे होने या हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग गैस रिसाव के कारण लगी थी।

लेबर कैंप में सुबह तड़के लगी भीषण आग को बुझाने के बाद पानी डाल कर कूलिंग करते दमकलकर्मी लगे है. घटना के शुरुआती दौर में वहां कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि आग बढ़ने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे। चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग एक G+1 (ग्राउंड प्लस वन) लेबर कैंप की इमारत में लगी थी, जहां करीब 50 से 60 लोग रहते हैं। इस हादसे में किसी के भी फंसे होने या हताहत होने की खबर नहीं है।चीफ फायर आफिसर ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। गनीमत यह रही कि आग बढ़ने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे। दमकल विभाग और पुलिस की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के भी फंसे होने या हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग गैस रिसाव (गैस लीकेज) के कारण लगी थी।

Related posts

मवेशियो के मांस से भरी तेज रफ्तार इनोवा कार टायर फटने से पलटी, चालक और सवार मौके से फरार, लोगो का हँगामा  

Ajit Sinha

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर खुलेआम सडकों शराब पीने वाले 363 लोग पकड़े गए 

Ajit Sinha

देर रात घर लौटते समय बदमाशों ने वकील को मारी गोली, हत्या का कारण पुलिस को आपसी रंजिश होने का शक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x