Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वतखोरी: महिला एएसआई और निजी व्यक्ति 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फतेहाबाद: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद जिले में तैनात एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (L/ASI) तलविंदर कौर तथा उसके सहयोगी निजी व्यक्ति कस्तूरी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि भट्टू कलां थाना में तैनात एल/एएसआई  तलविंदर कौर उसके पुत्र के खिलाफ प्राप्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही है। आरोपी ने रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए अपने सहयोगी निजी व्यक्ति कस्तूरी को माध्यम बनाया था। मामले की पुष्टि करने के उपरांत SV&ACB फतेहाबाद इकाई ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए निजी व्यक्ति कस्तूरी को 35 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच के दौरान महिला एएसआई तलविंदर कौर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना SV & ACB हिसार में एफआईआर नंबर 20 दिनांक 23 जून 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे शख्स को लोगों ने जमकर पीटा-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: परिजनों के साथ सो रहे 12 वीं के छात्र की घर में घुसकर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार मार कर की हत्या।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम , 2012″ में संशोधन करने के लिए नियम बनाए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x