Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, फायर की पांच गाड़ियों आग पर पाया काबू कोई जनहानि नही-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 9 में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत से धुएं का काला गुबार उठने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पांच गाड़ियों की मदद कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। नोएडा के सेक्टर 9 स्थित बी-ब्लॉक के B-29 में शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर फायर विभाग को सूचना मिली कि एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान के ऊपरी फ्लोर पर आग लग गई है। यह दुकान के वेयरहाउस और स्टोरेज एरिया है जहां भारी मात्रा में गत्ते के डिब्बे और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, इसलिए आग लगते ही चारों तरफ दम घोंटू काला धुआं फैल गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। धुएं का गुबार इतना ज्यादा था कि फायर फाइटिंग टीम को विशेष तौर पर ‘ब्रीथिंग एपरेटस सेट’ पहनकर इमारत के भीतर दाखिल होना पड़ा। आग बुझाने के इस पूरे ऑपरेशन में दमकल की कुल 5 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत और लगातार चली ‘फायर फाइटिंग’ के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ हैमुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि आग लगने की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दमकल की टीम ने समय रहते आग को पूरी तरह बुझा दिया है और फिलहाल मौके पर कूलिंग डाउन की प्रक्रिया जारी है ताकि आग दोबारा न सुलग सके।

Related posts

भीषण सड़क हादसा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, कई घायल

Ajit Sinha

लड़की को बाइक पर बिठा कर स्टंट करने का वीडियो वायरल, पुलिस ने चर्चित यूट्यूबर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया, पुलिस, दमकल, एम्बुलेंस की गाडी आ गई पर  हेलीकॉप्टर नहीं आया,केस दर्ज-देखें वीडियो  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x