Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

ननिहाल में मामा ने अपने 13 वर्षीय भांजी से किया बलात्कार, पीड़िता के पेट में दर्द होने पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, करीब 2 से 3 महीने पहले 13 वर्षीय पीड़िता अपनी माँ के साथ पंचकूला स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। इसी दौरान उसके सगे मामा ने उसके साथ गलत काम किया। लोकलाज और डर के कारण पीड़िता ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। यह मामला तब सामने आया जब हाल ही में पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान जब उसकी मेडिकल जांच की गई, तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: पीड़िता की शिकायत पर 19 जून को पोक्सो एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f) के तहत मामला दर्ज किया। हमारी टीम ने तत्परता दिखाई और आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल लीगल एड काउंसलर द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आम जनता और विशेषकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी पर भी, चाहे वह कितना ही करीबी रिश्तेदार या परिचित क्यों न हो, आँख मूंदकर विश्वास न करें। अपने बच्चों के साथ लगातार संवाद बढ़ाएं और उनके व्यवहार में आने वाले किसी भी छोटे या संदिग्ध बदलाव पर नजर रखें। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनहोनी या संदिग्ध परिस्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस अदालत में इस मामले की सख्त पैरवी सुनिश्चित करेगी ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जो भविष्य में ऐसे अपराधियों के लिए कड़ा सबक बन सके।

Related posts

क्राइम ब्रांच,सेक्टर -48 ने 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर, अपहत लड़के को सकुशल छुड़ा कर परिजनों को सौपा।

Ajit Sinha

शराब ठेकेदार से 1.53 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी ने रची थी साजिश

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज ईआरवी की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x