Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

क्रिप्टो करेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने शनिवार को 11 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद, 1 चेक बुक और 1 आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का डेबिट कार्ड बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे उमेर खान और अनुराग पारासरी को गत 19 जून की देर रात  थाना सेक्टर 20 पुलिस टीम ने सेक्टर 27 में कैंब्रिज स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके कब्जे से मिले बैग की तलाशी लेने पर 11 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद, सोनू सिंह नाम के व्यक्ति की एक चेक बुक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का डेबिट कार्ड बरामद हुआ है।एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि दोनो आरोपियों  ने सोनू सिंह नाम के व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराने का झांसा दिया था। जब सोनू सिंह तय समय पर पैसे लेकर पहुँचा तो अभियुक्तों ने धोखे से उसके सारे पैसे ले लिए और भाग खड़े हुए।  एडिशनल डीसीपी  ने बताया कि सोनू सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियो  की गिरफ्तारी की है, और इस नेटवर्क में दो अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभिरक्षा के लिए प्रस्तुत किया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंकों को करोड़ों रूपए का चुना लगाने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी जिसके साथ लिविंग में रह रही थी, पति ने उसे गोली मार दी, और मौके से फरार हो गया, केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज 4000 रुपये की रिश्वत लेते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का डिप्टी सुपरिटेंडेट को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x