Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गाड़ी में डंडे से तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में दो आरोपितों को थाना सदर , गुरुग्राम की टीम ने वारदात के कुछ घंटे के बाद ही धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में आज शनिवार को थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पार्थ व पारस निवासी विपुल वर्ल्ड सेक्टर-48, फाजिलपुर, गुरुग्राम  है। दोनों आरोपितों की उम्र 22 वर्ष है। और दोनों की शिक्षा बीबीए है। ये वारदात उस समय अंजाम दिया जब शिकायतकर्ता सोहना रोड के रास्ते राजीव चौक , गुरुग्राम की ओर जा रहा था। इस मामले में थाना सदर गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात में प्रयोग की गई गाडी को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया हैं। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार ,दिनांक 20.06.2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि आज वह सोहना रोड से राजीव चौक की तरफ जा रहा था रास्ते में एक स्कॉर्पियो में दो युवकों द्वारा गाड़ी को लापरवाही तथा जिगजैग तरीके से चलाते हुए आ रहे थे जो उसकी गाड़ी के टकराने से बिल्कुल बच गई थी। इसके बाद उन लोगों को उसकी गाड़ी का रास्ता ब्लॉक करके उसको गाली दी इसके बाद वह बचकर वहां से निकल गया।उसके बाद उन युवकों ने राजीव चौक के पास उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी तथा डंडे से उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा डंडा उसके कंधे पर लगा तथा शीशे टूट कर उसके चेहरे पर भी लगे तथा उन लोगों ने उसको  गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। । प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए  2 आरोपितों  को काबू किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पार्थ व पारस निवासी विपुल वर्ल्ड सेक्टर-48, फाजिलपुर, गुरुग्राम  है। दोनों आरोपितों  की उम्र-22 वर्ष तथा शिक्षा BBA है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता द्वारा आरोपितों  की गाड़ी को साइड नहीं देने पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपितों  ने   उपरोक्त  वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों  के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।  मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

मेट्रो ट्रैन के आगे कूद कर जान देने वाली महिला पेशे से वकील थी, ससुरालियों से तंग आकर मेट्रो के आगे कूदी थी।

Ajit Sinha

एक शख्स ने आज अपनी दादी, पिता, मां व बहन की चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी से हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

चाईना मूल के साइबर ठगों को कॉलिंग सपोर्ट देने वाले तिब्बत मूल के 2 आरोपित सहित कुल 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x