Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाई-स्पीड एक्सप्रेस वे पर डंपर का ‘खतरनाक’ स्टंट, एक्सप्रेस वे पर चलते डंपर ने अचानक गिराए पत्थर-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते हुए एक डंपर ने अचानक अपना जैक उठा दिया और बीच सड़क पर भारी मात्रा में लाल बजरी और पत्थर गिराते हुए भागने लगा। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे जैसी हाई-स्पीड रोड पर हड़कंप मच गया और गाड़ियों की रफ्तार थम गई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि डंपर चालक आरटीओ की चेकिंग से बचने के लिए ऐसा कर रहा था, लेकिन अब इस पर एआरटीओ की सफाई सामने आई है।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते हुए एक डंपर ने अचानक अपना जैक उठा दिया और बीच सड़क पर भारी मात्रा में लाल बजरी और पत्थर गिराते हुए भागने लगा। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के चकसेनपुर के पास की है। वीडियो के वायरल होते ही दादरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर फैले पत्थरों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे देखते हुए तुरंत जेसीबी मशीन बुलाई गई। यही नहीं, पुलिसकर्मियों ने खुद फावड़े और हाथों की मदद से सड़क को साफ किया और एक्सप्रेस वे पर यातायात को सामान्य कराया।सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आरटीओ की टीम को देखकर ओवरलोड डंपर चालक ने यह हरकत की। लेकिन एआरटीओ नोएडा के अधिकारी नंद कुमार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। घटना के समय आरटीओ विभाग की कोई भी टीम वहाँ चेकिंग नहीं कर रही थी। हमारी टीम उस वक्त दनकौर क्षेत्र में थी। जांच में पता चला है कि डंपर चालक कथित तौर पर हरियाणा के पलवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए भाग रहा था।वहीं, दूसरी तरफ, दादरी पुलिस का मानना है कि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक्सप्रेसवे पर ऐसी लापरवाही किसी की भी जान ले सकती थी।

Related posts

72 वर्षीय बृद्ध महिला की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी, आरोपी शख्स को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार : एसीपी

Ajit Sinha

शादी कराने की नियत से किया था बच्ची का अपहरण, 3 घंटे में लड़की को किया सकुशल बरामद-एक महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

भीषण आग में 3 दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जल कर खाक, एक दर्जन से ज्यादा दमकल कि गाड़ियों आग पर पाया काबू -देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x