Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद रिटायर्ड बैंक अधिकारी की पीट कर हत्या आरोपित -पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली-एनसीआर में कार और बाइक पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद किस कदर जानलेवा साबित हो रहे हैं, इसकी एक बेहद खौफनाक और दुखद बानगी नोएडा में देखने को मिली है। थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-15 में महज घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 30 साल के सनकी युवक ने अपने पड़ोसी 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट और धक्का- मुक्की की, घायल बुजुर्ग को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित युवक को दबोच लिया है। दिल दहला देने वाली यह वारदात बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10 बजे नोएडा के सेक्टर-15 के बी-ब्लॉक में हुई। यहाँ के बी-100 मकान में रहने वाले बैंक के 77 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी प्रकाश चन्द्र  का उनके पड़ोस अंश गोयल के साथ घर के सामने बाइक और कार पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तमतमाए आरोपित अंश गोयल ने बुजुर्ग प्रकाश चन्द्र के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें इतनी ज़ोर से धक्का दिया कि वह अनियंत्रित होकर सड़क पर नीचे गिर पड़े। सड़क पर गिरने के कारण बुजुर्ग को कोहनी और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गए।
वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया। बुजुर्ग की बहू मेघा ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन बुजुर्ग की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे, लेकिन अफ़सोस, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचायतनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।हाईटेक होते शहरों में लोगों का गुस्सा और सब्र किस कदर खत्म हो रहा है, यह वारदात उसका एक जीता-जागता उदाहरण है। ज़रा सी पार्किंग की बात पर एक हंसते-खेलते परिवार के बुजुर्ग की जान ले ली गई। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: इस वर्ष 10 आप्रेशन आक्रमण चलाते हुए 8307 अपराधियों तथा 44 अति वांछित अपराधियों को पहुंचाया गया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha

“आज उसे खत्म कर देंगे”, और चाकू से एक के बाद एक ताबड़ तोड़ हमला कर फरार हो गया, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर प्राधिकरण की एफडी बनाकर 3 करोड़ 90 लाख ट्रांसफर करने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x