Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

ऑटो में बच्ची को किडनैप कर ले जा रहे बदमाशो की पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली,घायल-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की हिंडन पुस्ते पर ऑटो में एक बच्ची को किडनैप करके  ले जा रहे, बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।  मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सफलतापूर्वक बच्ची को रेस्क्यू कर लिया है, पुलिस ने बदमाशो के पास से ऑटो और तमंचा  और कारतूस बरामद किया हैं। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि एसएचओ  नॉलेज पार्क अपनी टीम के साथ हिंडन पुस्ते के टी पॉइंट पर चेकिंग कर रहे थे। 

उसी दौरान सफीपुर रोड से एक ऑटो गुजरा तो पुलिस को ऑटो पर सवार लोगो की गतिबिधिया संदिग्ध लगी तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन ऑटो नहीं रुका।  इस बीच ऑटो से किसी के जोर से चिल्लाने की आवाज आई, मामले की गंभीरता देख पुलिस ने ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश ऑटो छोड़कर भागने लगे और पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरो में गोली लगी,  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वही ऑटो में किडनैप करके ले जाइ जा रहीं बच्ची को पुलिस ने कुशल पूर्वक रेस्क्यू कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान नदीम और इमरान के रूम में हुई इनके कब्जे से ऑटो और तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं नदीम के खिलाफ थाना सूरजपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ के कई मुकदमे दर्ज हैं उन दोनों बदमाशों के अपराध की जानकारी ली जा रही है।

Related posts

पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय की शहादत के बाद, अब उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल पर अभद्र टिप्णियां इंटरनेट पर की जा रही हैं-हुड्डा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी की टीम ने आज एक थाने में तैनात महिला हवलदार सरला को 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने 6 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं, चौकी इंचार्ज का नाम भी शामिल हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!