Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डुबोकर हत्या का आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डूबोकर हत्या के आरोपों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश करनाल पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने एसपी से कहा कि “तंत्र-मंत्र कर आरोपी ने और भी लोगों को निशाना बनाया होगा, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए”। श्री विज ने करनाल एसपी को इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के दिशा-निर्देश दिए।

करनाल से आए पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उनके बेटे को रात जागरण के बहाने बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी तंत्र-मंत्र करते हैं और रात्रि उनके बेटे को यमुना नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई जबकि हत्या का केस दर्ज नहीं किया और आरोपी अभी तक फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश एसपी करनाल को दिए।इसी तरह, गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष कुरुक्षेत्र से आई महिला ने अपने ही ससुर व पति पर बलात्कार के आरोप लगाए। उसका आरोप था कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए।गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष साहा से आए व्यक्ति ने जमीनी सौदेबाजी में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि उसकी 14 लाख रुपए की राशि आरोपियों द्वारा अब तक नहीं दी गई है। इसी तरह, अंबाला के महेशनगर पुलिस पर नारायणगढ़ निवासी युवक ने मारपीट करने के आरोप लगाए, जींद निवासी महिला ने जमीनी सौदेबाजी में ठगी का आरोप लगाया, करनाल निवासी युवक ने डेढ़ लाख ठगी मामले की शिकायत की जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

ऑन लाइन मोबाइल भिजवाने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले दो आरोपितों पर कैंप थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

जब तक कोरोना नहीं होगा खत्म, डट कर खड़े रहेंगे हम: सिविल सर्जन 

Ajit Sinha

विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश-3 महिलाएं सहित 14 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x