Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हॉर्न बजाने पर आया गुस्सा तो चला दी गोलियां, बादलपुर पुलिस ने दबोचे 3 शातिर बदमाश, मिला हथियारों और कारतूसों का जखीरा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस ने जी.टी. रोड पर हुई सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपितों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल (.32 बोर), 4 अवैध तमंचे (.315 बोर) जिंदा कारतूस (.32 बोर) 19 खोखा कारतूस (.32 बोर), 108 खोखा कारतूस (.315 बोर), घटना में प्रयुक्त एक टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की है. तीनो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरार हुए अन्य दो आरोपितों (अर्जुन और नवीन) की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते 15 जून 2026 को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि बुलंदशहर से दादरी की ओर जाने वाली जी.टी. रोड पर एक टोयोटा ग्लैंजा कार में सवार कुछ युवकों ने सरेआम फायरिंग की है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बादलपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की थीं।आज गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास कच्चे रास्ते से 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उन्हें दबोच लिया। हालांकि, इनके 2 साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने अपराध करने की जो वजह बताई, वो बेहद चौंकाने वाली है। आरोपित राहुल ने बताया कि उसने अपने पड़ोसी के मौसा की ग्लैंजा कार चलाने के लिए ली थी। घटना के दिन जब वे बुलंदशहर से दादरी आ रहे थे, तो पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने बार-बार हॉर्न बजा दिया। बस इसी मामूली बात पर गुस्सा होकर और रौब झाड़ने के उद्देश्य से उन्होंने डराने के लिए दो राउंड फायर किए थे। आरोपितों ने कबूल किया है कि वे इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए इतने असलहे रखते थे।

Related posts

फरीदाबाद: डिलीवरी बॉय को चाकू मारने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को सेक्टर -16 पुलिस चौकी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मशहूर कपनी का लेबल लगाकर एक टेम्पू ले जा रहे 600 लीटर नकली घी को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती करके उसे एक करोड़ 80 लाख रूपए की ठगी करने वाले 2 नाइजीरियन अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x