Athrav – Online News Portal
हरियाणा

निफ्टम रोड के सामने दो एकड़ में बनी अवैध कालोनी को डीटीपी के द्वारा किया गया ध्वस्त, स्टिल्ट पार्किंग में की गई सीलिंग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार जिला में अवैध कालोंनियों के निर्माण को शुरूआती दौर में ही ध्वस्त करने के लिए प्रशासन के द्वारा सख्त अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को गांव कुण्ड़ली की राजस्व सम्पदा में निफ्टम रोड़ के सामने 2 एकड़ में बनी अवैध कालोनी में डी.पी.सी. व निर्माणाधीन मकान बनाकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी, जिसको ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त मैक्स हाईट, ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी, सेक्टर-62, सोनीपत में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध ए.जी.एम./जी.बी.एम. हॉल व ग्रीन एरिया में बने टिन सैड को भी सील किया गया।जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सोनीपत की इंफोर्समेंट टीम द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट वरिष्ठ प्रबंधक एचएसआईआईडीसी रोबिन  व पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वो भू माफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कालोंनियों में प्लाॅट/दुकाने न खरीदे।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड की कार्यवाही में भविष्य में ओर अधिक सख्ती बरती जायेगी, ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी अवैध कालोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। उन्होंने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि भू- माफियाओं के बहकावे में आकर मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एच.एस.वी.पी काॅम्पलैक्स, सेक्टर-15, सोनीपत में सम्पर्क करें।

Related posts

 हरियाणा सरकार ने दो डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला ने 4 साल बाद गुमशुदा बच्ची को उसकी मां से मिलवाया     

Ajit Sinha

5 अक्टूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा में 2,03,54,350 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x