Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

 हरियाणा सरकार ने दो डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दो डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। न्याय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग, हरियाणा के कार्यालय में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी प्रदीप कुमार को निदेशक,हरियाणा पुलिस अकादमी , मधुबन के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।

प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ के कार्यालय में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कुलदीप सिंह को निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग, हरियाणा के कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस कप्तान वरुण सिंगला के नेतृत्व में नूंह जिले के 12 मोस्ट वांटेड को दबोचने के लिए रात भर करती रही गांवों में छापेमारी।

Ajit Sinha

18 लाख 56 हजार 600 रूपए सहित एटीएम मशीन उखाड़ और उसे घसीटते हुए ले गए चोर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!