Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला ने 4 साल बाद गुमशुदा बच्ची को उसकी मां से मिलवाया     

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला की एएचटीयू टीम इंचार्ज मुकेश रानी ने 4 साल से गुमशुदा बच्ची को उसकी मां से मिलवाया है। बच्ची की मां गूंगी व बहरी है जो अपनी बात किसी को भी नहीं बता सकती।‌ यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता के अनुसार यह बच्ची आशादीप सीसीआई में 2016 से रह रही थी सितंबर 2019 में सीसीआई ग्रेस होम गाजियाबाद में ट्रांसफर होकर आई थी तथा उसके बाद सीडब्ल्यूसी गाजियाबाद ने मुकेश रानी से संपर्क करके बच्ची के बारे में जानकारी दी ।

मुकेश रानी ने बच्ची से फोन पर काउंसलिंग की तो बच्ची ने अपना  गांव संजोग पुर बतलाया जो नेट पर सर्च करके देखा तो यह जिला गाजीपुर यूपी में है एसएचओ गाजीपुर से बात की गई एसएचओ गाजीपुर ने संजोग पुर प्रधान का नंबर दिया गांव के प्रधान से बात हुई और बच्ची का फोटो व्हाट्सएप पर प्रधान के पास भेजा और प्रधान श्रीमती रीटा ने बतलाया कि यह हमारे गांव की बच्ची नहीं है। उसके बाद मुकेश रानी ने हार न मानकर अपने लेवल पर भट्ठा मालिकों से बात की।‌



भट्ठा मालिक कमलेश से बात हुई तो कमलेश ने बताया कि इसकी मां गूंगी है और मेरे भट्टे पर काम करती है बच्ची की फोटो कमलेश ने उसकी मां को दिखाएं और भट्ठा मालिक वउसकी मां ने बच्ची को पहचान लिया और बताया कि  यह बच्ची 2016 से अचानक गुम हो गई थी  हमने बच्ची को काफी तलाश किया कहीं नहीं मिले। एएचटीयू टीम इंचार्ज मुकेश रानी ने कठिन प्रयास करके सीडब्ल्यूसी के आदेश से 4 साल से गुम हुई बच्ची को उसकी मां से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है‌ तथा बच्ची की मां ने कहा कि मैं अपनी बच्ची को पाकर बहुत खुश हू आैर इसके लिए‌ मै हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त करती हूं।

Related posts

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के एक सनसनीखेज मामले में घोषित अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक फ्लैट में पति -पत्नी को बंधक बना कर अज्ञात चोरों ने दी चोरी की वारदात को अंजाम।

Ajit Sinha

समोसा खरीदने आए बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर सासनीख़ेज हत्या करने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!