Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

उचाना नगरपालिका सचिव अशोक कुमार 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने नगर पालिका उचाना के सचिव अशोक कुमार को 32,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला –
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि महालक्ष्मी को-ऑपरेटिव सोसायटी, खटकर की 16 लाख रुपये की सुरक्षा राशि नगर पालिका उचाना में जमा है। उक्त राशि को जारी करने के एवज में नगर पालिका के सचिव अशोक कुमार ने 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में 32,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद SV & ACB की टीम ने जाल बिछाया। छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक कुमार, सचिव, नगर पालिका उचाना को 32,000 रुपये की चिन्हित (ट्रैप) राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा पुलिस और एचएसएनसीबी ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम, 1988 के प्रावधानों को लागू करके नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

Ajit Sinha

मौजपुर में दो गुटों की हिंसा में हेड कांस्टेबल की मौत, डीसीपी समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Ajit Sinha

80 हाई प्रोफाइल महिलाओं की होने वाला इकलौता विदेशी दूल्हा अपने साथियों के संग करोड़ों की ठगी करने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x