Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: 20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना BPTP, फरीदाबाद में तैनात जांच अधिकारी (IO) जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत थाना SV & ACB, फरीदाबाद में दर्ज की गई है।
*क्या था मामला-*
इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपी जांच अधिकारी ने उसके विरुद्ध दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने तथा उसकी मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले ही ₹20,000 रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था तथा शेष ₹20,000 की मांग कर रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: जापानी तकनीक से होगा वाटर ट्रीटमेंट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों के बारे में एडवाइजरी जारी की है-जरूर पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x