अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सोमवार की शाम को एफएमडीए की तरफ से वाटर पाइप लाइन की पाइप डाली जा रही है, के एक कर्मचारी को एक पार्षद वीरेंद्र भड़ाना के गुंडे बुलाकर लात और घुसे से जमकर पिटाई कर दी, इस मामले में एक शिकायतकर्ता ने ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में दी है जिसमें पार्षद वीरेंद्र भड़ाना के नाम का भी जिक्र किया गया है। वाकायदा एक दरखास्त की कॉपी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के कई व्हाट्सअप ग्रूप में वायरल है, जिसमें रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में थाना सूरजकुंड , फरीदाबाद में शिकायतकर्ता ने एक शिकायत दी है। इस मामले में थाना सूरजकुंड के एसएचओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता ने एक शिकायत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में दी हैं, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद स्थित श्रीराम प्रॉपर्टीज के कार्यालय, जोकि पार्षद वीरेंद्र भड़ाना का है,के अंदर से 2 लोग आए,जिनमें से एक लड़के ने उसकी लात और घूसों से मार-पिटाई करनी शुरू कर दी।

इसके बाद फिर से दोनों लड़के अंदर चले गए। इस मामले में पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि बीते 2-3 दिनों से लगातार फरीदाबाद से बाहर हूँ। इस बारे में मुझे कुछ भी मालूम नहीं है,अगर ऐसा कुछ हुआ तो बहुत गलत हुआ है। पुलिस टीम को अपनी जांच की कार्रवाई के साथ-साथ आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को बारीकी से चेक करनी चाहिए। जिन लोगों ने शिकायतकर्ता से मार-पीट की है, उनके खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज होनी चाहिए। मेरा इस मसले से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। ये किसी की साजिश है, जो बिना वजह मुझे बदनाम करने की कोशिश की है, जिसका पुलिस जांच में उन सभी लोगों का चेहरा एकदम से उजागर होगा, फिर उन सभी के खिलाफ वह खुद, जो भी कानूनी कार्रवाई बनेगी वह जरूर करेंगे।

खबर के अनुसार यह मालूम हुआ है कि एफएमडीए द्वारा रेनीवेल पानी के लिए वाटर पाइप लाइन डाली जा रही है, ये वाटर पाइप लाइन चार्मवुड कॉलोनी, सूरजकुंड से होते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में डाली जा रही है,इसमें एफएमडीए के ठेकेदार के लोग खुदाई करने के बाद सड़कों पर फैली हुई मलबे,की वजह से लंबी जाम अक्सर लगी रहती हैं। इस बारे में पुलिस टीम ने भी कई बार सड़कों पर से पत्थर व मिट्टी को हटा कर गढ्ढे भरने के लिए कहा था। इसके बाद ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी के खिलाफ ठेकेदार के द्वारा एक मेल के माध्यम से एक ऊंचे अधिकारी को शिकायत कर दी गई थी। वाटर पाइप लाइन डालने वाले एफएमडीए के ठेकेदार के एक कर्मचारी की पिटाई की गई, का मामला सामने आया है। छानबीन के दौरान ये पता चला है कि गांव अनंगपुर, सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद के एक शख्स की एक गाड़ी का पहिया एफएमडीए के ठेकेदार द्वारा खोदी गई गड्ढे में फंस कर धंस गई थी। जिससे उस शख्स का काफी नुकसान हुआ था। इससे नाराज शख्स अपने एक अन्य साथी के साथ पार्षद वीरेंद्र भड़ाना के कार्यालय, ग्रीन फिल्ड से बाहर निकले, और एफएमडीए के ठेकेदार का एक सटाफ, जिसका नाम दुर्गेश है, को बुला कर दो लड़कों में एक लड़के ने उसकी लात-घूसों से मार पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित दुर्गेश ने अपने ठेकेदार को फोन से इस बारे में संपर्क किया, और उन्हें मारपीट की बातें बताई , जिस पर उधर से उसे कहा गया की तुरंत डायल 112 पर फोन कर अपनी बात बताए। जो शिकायतकर्ता दुर्गेश ने किया, और पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। और उसे ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में ले गई। और उसने एक शिकायत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में दे दी, अब पुलिस इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच की कार्रवाई कर रही है। ठेकेदार ने अपना वाटर पाइप लाइन डालने का कार्य बंद कर दिया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

