Athrav – Online News Portal
पंचकूला

अब सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ेगा महंगा:पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का सख्त अलर्ट, अवैध पार्किंग पर मौके पर ही कटेगा चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: शहर में यातायात दबाव, सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग और आमजन को होने वाली परेशानी को देखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब सड़क किनारे या सार्वजनिक मार्गों पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मौके पर ही चालान किया जाएगा।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला जिले में शहर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कई बार अवैध पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका और आम नागरिकों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने वाहनों को केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों, बाजारों, चौराहों या अन्य सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा मौके पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों का सहयोग शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक वाहन चालक पार्किंग नियमों का पालन करेगा तो यातायात बाधित नहीं होगा और सड़कों पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related posts

खैर पेड़ों की कटाई के नाम पर धोखाधड़ी: महंत गिरफ्तार, 10 लाख की ठगी।

Ajit Sinha

कांग्रेस की मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट सरकार को दूंगा-ज्ञानचंद गुप्ता

Ajit Sinha

चॉकलेट बॉक्स में छिपाकर मंगवाई थी अफीम, पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाईटेक ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x