Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े में बेलन से सिर पर चोट मारकर की पत्नी की सनसनीखेज हत्या, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपने पत्नी की सिर में बेलन से मार -मार कर सनसनी खेज हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात को सेक्टर -92 , गुरुग्राम स्थित किडजी स्कूल के पास बने हुए झुग्गियों में से एक झुग्गी में अंजाम दिया गया है। पुलिस चौकी, सेक्टर -93 , गुरुग्राम की टीम ने जांच की कार्रवाई करने के बाद मृतका महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में थाना सेक्टर -10, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है , और पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम साहेब साहनी हैं।    
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को पुलिस चौकी सेक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-92 स्थित किडजी स्कूल के पास झुग्गियों में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम को घटनास्थल पर एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु शव गृह, गुरुग्राम में रखवाया गया। पुलिस अनुसंधान एवं जांच के आधार पर मृतका का नाम मीना देवी निवासी चैनपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) है। आगामी कार्यवाही के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-10 ए, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज सोमवार को सेक्टर-92, गुरुग्राम से केस में संलिप्त आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम साहेब साहनी निवासी चैनपुर, तहसील मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल निवासी झुग्गी, किडजी स्कूल के पास, सेक्टर-92, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) है। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि दिनांक 14/15.06.2026 की रात को खाना बनाने की बात को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान उसने झुग्गी में रखे बेलन से अपनी पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपित पति को  गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

Related posts

हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो खूंखार बदमाश विक्की व चंद्रभान को क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एथलेटिक्स के एक 16 वर्षीय खिलाडी की चाकू मारकर थाना सेंट्रल क्षेत्र में हत्या कर दी, कार्रवाई में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

पत्थरों से मार-मार कर एक व्यक्ति की क्रूर हत्या करने के मामले में 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दो आरोपितों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x