Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला के डिफेंस कालोनी में जमीनी धोखाधड़ी व टुंडला में जमीन पर कब्जा व मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजोखरा थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष टुंडला निवासी परिवार सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जमीन पर पेड़ काटने की शिकायत नगर परिषद से की थी। जब मौका देखने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो यहीं के रहने वाले व्यक्ति ने इसका विरोध जताया और कस्सी लेकर परिवार पर हमला किया। इस मामले में की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं। परिवार का आरोप था कि पूर्व में भी आरोपियों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया था, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में पंजोखरा थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
इसी प्रकार, डिफेंस कालोनी सेक्टर-सी में जमीनी धोखाधड़ी मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी। टुंडला निवासी परिवार ने बताया कि उन्होंने डिफेंस कालोनी के प्रापर्टी डीलर के माध्यम से डिफेंस कालोनी में 209 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने प्रापर्टी डीलर को राशि दी व रजिस्टरी भी उनके नाम हुई। मगर तब उन्होंने तहसीलदार से निशानदेही कराई तो पता चला कि यह प्लाट कागजों में किसी और के नाम है। परिवार ने बताया कि उन्होंने प्रापर्टी डीलर से प्लाट उनके नाम करने को कहा तो न तो उन्हें प्लाट मिला न ही राशि लौटाई गई। उलटा प्रापर्टी डीलर ने फर्जी एग्रीमेंट कर उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अन्य शिकायतें आई जिनपर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। पंजोखरा साहिब गांव से आए लोगों ने बिजली की तारों की लाइन को ठीक कराने, एकता विहार क्षेत्र निवासी लोगों ने पानी निकासी ठीक कराने, बब्याल निवासी महिला ने बिजली बिल ठीक कराने एवं अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  

Related posts

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पलवल में कार्यरत क्लर्क दीपक को ₹14000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ हरियाणा और पंजाब की राजधानी है और रहेगी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज तहसील क्लर्क को भ्रष्टाचार के मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x