Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

परिवहन मंत्री के छापे में 18 हुए चालान, 2.54 लाख रुपए किया गया जुर्माना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवर लोडिड वाहनों के खिलाफ लगाए गए छापे के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिन पर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो वाहन चालकों द्वारा मौके पर ही चालान भरे गए थे जिसके कारण उनको छोड़ दिया गया जबकि शेष वाहनों को जब्त कर लिया गया। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा।

आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज बताया कि कुल जिन वाहनों की जांच की गई थी उन पर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लागया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी।उन्होंने बताया कि अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने एकाएक छापा मारा था और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था। छापे की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अम्बाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। छापे के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज परिवहन मंत्री  ने स्वयं चेक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चेक करवाए।विज ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चलें और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चलें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चेक करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम को तुरंत प्रभाव से दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान की कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया, सीएम ने दुःख व्यक्त किया।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x