
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
महिला की कार में जोरदार टक्कर मारने के बाद,उसके साथ अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने व वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में आज सोमवार को थाना सदर , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं जिनके नाम कमल वर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी गांव नहारा, जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा सुजल वर्मा (उम्र 29 वर्ष) निवासी बख्तावरपुर, दिल्ली है। इस मामले में एक मुकदमा थाना सदर , गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। ये घटना राजीव चौक फ्लाईओवर , गुरुग्राम में घटित हुई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07.06.2026, रविवार को एक महिला द्वारा थाना सदर, गुरुग्राम में शिकायत दी गई कि दिनांक 06.06.2026 को रात्रि लगभग 08:10 बजे वह राजीव चौक फ्लाईओवर, गुरुग्राम पर अपनी कार से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद उक्त कार में सवार कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, अभद्र व्यवहार किया, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी, उसकी कार को नुकसान पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।
उनका कहना है कि थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज सोमवार को तत्परता से कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम कमल वर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी गांव नहारा, जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा सुजल वर्मा (उम्र 29 वर्ष) निवासी बख्तावरपुर, दिल्ली है।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित दिल्ली से मानेसर की ओर जा रहे थे। रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया।आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपितों के विरुद्ध सार्वजनिक मार्ग में बाधा उत्पन्न करने व सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने के संबंध में 1 मुकदमा जिला सोनीपत (हरियाणा) में पहले भी अंकित है।पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 1 कार बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों को आज को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

