Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एंटी करप्शन ब्यूरो ने जेई व ठेकेदार को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए यूएचबीवीएन, भटगांव (सोनीपत) से 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल, ठेकेदार (मध्यस्थ) तथा सूरज, जेई, यूएचबीवीएन कार्यालय भटगांव शामिल हैं। ब्यूरो की टीम ने आरोपी राहुल को ₹1,50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि सह आरोपी सूरज जेई को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा संख्या 16 दिनांक 25.05.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मामला इस प्रकार है:
शिकायतकर्ता, जो पेशे से सरकारी अध्यापक हैं, ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उन्होंने अपने खेत में पोल्ट्री फार्म स्थापित किया है, जिसके लिए बिजली कनेक्शन हेतु निर्धारित सरकारी शुल्क जमा कराया गया था। इसके बावजूद बिजली मीटर नहीं लगाया जा रहा था। शिकायतकर्ता जब इस संबंध में यूएचबीवीएन कार्यालय भटगांव में तैनात जेई सूरज से मिला, तो उसने उसे राहुल ठेकेदार से संपर्क करने को कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार, राहुल ने बिजली कनेक्शन, लोड स्वीकृति, बिजली लाइन तथा नया मीटर लगाने की एवज में ₹2,00,000 रिश्वत की मांग की।शिकायत की पुष्टि होने पर ब्यूरो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेडिंग टीम गठित की गई। योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को ₹1,50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान जेई सूरज की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा की सरकार प्रदेश के हर वर्ग को अपमानित करके राज करना चाहती है- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

नाबालिग पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या करने वाले आरोपित पति को दोषी करार देते हुए सुनाई उम्र कैद व जुर्माने की सजा।

Ajit Sinha

एक चौकीदार ने पूरे देश के चौकीदारों के साथ धोखा किया,पहले फसल बीमा से…तो अब सरसों खरीद में पंजीकरण के नाम पर लूटा, किसानों को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x