Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लड़की बनकर बात करके विभिन्न माध्यमों से ठगी करने के मामले में 3 नाइजीरियाई मूल नागरिक पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लड़की बनकर बात करके विभिन्न माध्यमों से धोखाधड़ी कर ठगी करने के एक मामले में थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की टीम ने आज शनिवार को 3 नाइजीरियन मूल के आरोपितों को गिरफ्तार किए है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 19 मोबाइल फोन , 1 लेपटॉप, 18 भारतीय व अंतराष्टीय सिम कार्ड बरामद किए है। इन्हें दिनांक 24 अप्रैल 2025 को दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तार किए है जिनके नाम चिनेडु, जेम्स संडे व जूल्स ककाओ हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25. 04.2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में शिकायत के माध्यम से बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसका संपर्क एक लड़की से हुआ था। उसके  बाद इनकी आपस में बात होने लगी। उस लड़की ने उसको कहा कि वह भारत आ गई है तथा मुंबई एयरपोर्ट पर उसके चेक को एक्सचेंज पर इंडियन करेंसी में करने के लिए रजिस्ट्रेशन के रूप में 69 हजार 900 रुपए की जरूरत है जिसके बाद उसने रुपए उसके बताए हुए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसने और रुपए मांगे तो उसको ज्ञात हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उपरोक्त शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 आरोपितों को दिनांक 14.05.2026 को नोएडा (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम चिनेडु, जेम्स संडे व जूल्स ककाओ तीनों निवासी नाइजीरिया है। आरोपितों  को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।प्रारंभिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित जेंट्स संडे वर्ष 2022 में अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। आरोपित चिनेडु वर्ष 2018 में स्टडी वीजा पर भारत आया था तथा आरोपीय जूल्स वर्ष 2017 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। उपरोक्त आरोपितों के पास कोई भी वीजा व पासपोर्ट नहीं मिला। जिसके बाद उपरोक्त मुकदमा में पासपोर्ट एक्ट तथा फॉरेनर एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी गई है। उपरोक्त आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों की आईडी से भारत में रह रहे लोगों से बात करते हैं तथा उनको अपने विश्वास में लेकर उनसे मिलने के लिए भारत आने की कहकर इंडियन करेंसी में रुपए एक्सचेंज करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपितों  के वीजा और पासपोर्ट के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।आरोपितों के कब्जा से बरामद हुए मोबाइल फोन, लैपटॉप व सिम कार्ड की जांच के उपरांत जो भी तथ्य आएंगे उनके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त आरोपितों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

वैगनऑर कार सहित जयपाल का अपहरण कर लूटने और विरोध करने पर हत्या करने के एक बीसी समेत दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

10 पिस्तौल और 15 जिन्दा कारतूस के साथ चार लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

भारत निर्वाचन आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, अब 15 दिन में पहुंचेगा एपिक कार्ड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x