Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरके अनिल विज, तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगंढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले “तिरंगा यात्रा” और “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम मनाया जाता है। आज अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, 

तिरंगा जो हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान है उसको लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी है और उससे यह भी लगता है कि हमारे तिरंगे से लोगों को कितना प्यार है। विज आज अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज विभाजन “विभीषिका स्मृति दिवस” भी है जोकि सारे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान आजाद हुआ था और 15 अगस्त को ही देश का विभाजन भी हुआ। उन्होंने कहा उस विभाजन में करोड़ों लोग बेघर हुए और असंख्य लोग उसमें शहीद हुए।  उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा भी निकाली गई है और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया गया है।इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में  अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और देशभक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए जोश का संचार किया।  
 अम्बाला छावनी हिल रोड पर एसडी मंदिर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में  आम नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ।

लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा एसडी मंदिर से प्रारंभ हुई जोकि सब्जी मंडी से होते हुए, डीसी रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, सदर चौक, निकलसन रोड, क्रास रोड नंबर से होते हुए वापस एसडी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। 

तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आ आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री अनिल विज ने सभी का अभिवादन किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।तिरंगा यात्रा के दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले: शक्ति’ का अपमान करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को हरियाणा की जनता जवाब देगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज ज्योतिसर में अवैध शराब खुर्दों को बंद करने के दिए सख्त निर्देश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नीरज बवाना गैंग के तीन सदस्य अवैध हथियारों की खेपों व बुलेट प्रूफ वाहन सहित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x