Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 25 नए वाहन, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-108 स्थित कार्यालय से डायल-112 के बेड़े में 25 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए वाहनों के आने से अब इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम में और कमी आएगी और शहर की पुलिसिंग व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत होगी।सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट हेडक्वार्टर से डायल-112 के बेड़े में 25 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर उन्होने कहा कि इनमें से 10 वाहनों को विशेष रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शहरी क्षेत्रों के लिए तैनात किया गया है, जबकि 4 समर्पित वाहन एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा संभालेंगे। साथ ही, ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों (Remote Areas) में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए भी मोबाइल वैन अलॉट की गई हैं।

अगले माह से शुरू होने वाले जेवर एयरपोर्ट और उसकी लिंकिंग रोड्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी अतिरिक्त वाहनों का प्रावधान किया गया है।डीजीपी मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए इन 25 नए वाहनों को आज आधिकारिक रूप से सेवा में शामिल कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर अब पुलिस की मौजूदगी और भी सघन नजर आएगी।  इन वाहनों के आने से पुलिस की पहुंच हर कोने तक आसान होगी। जेवर एयरपोर्ट के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए विशेष रुप से अलॉटमेंट किया गया है. उन्होंने कहा कि डायल-112 की टीम सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और आपातकालीन सहायता में बड़ी मदद मिलेगी। जिससे रिस्पॉन्स टाइम घटेगा और सुरक्षा व्यवस्था को को हाई-टेक किया जायेगा. नोएडा पुलिस की यह नई पहल न केवल सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी और सुदृढ़ करेगी। अब किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद महज कुछ ही मिनटों की दूरी पर होगी।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की एसटीएफ टीम ने हथियारों के जखीरा के साथ एक हथियार अपूर्तीकर्ता को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे, विवाद के कारण हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार, दो शूटरों की तलाश

Ajit Sinha

तीन हथियारबंद बदमाशों ने पॉश इलाके में सेल्समैन को चाकू मारकर 50 लाख से अधिक के आभूषण लूटे, फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x