Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके दूरदर्शी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही, नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में राज्य विकास, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर होगा।

राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार जनकल्याण के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में नया नेतृत्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य को शांति, प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: ऑनलाइन के साथ -साथ डाक घर में भी 20000 रूपए तक का बिजली बिल जमा करा सकतें हैं।      

Ajit Sinha

सूचना प्रौद्योगिकी के युग में सीएम विण्डो बनी – सरकार आपके द्वार, वर्षों पुरानी शिकायतें हुई हल

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज 38 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x