Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी, 3 बेटियों और 1 बेटे को कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक दवाइयां मिला कर पीला, सभी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक दवाइयां मिला कर पत्नी, 3 बेटियों और एक बेटे, कुल 5 लोगों को पीला दिया, और सभी की एक -एक करके गला दबाकर हत्या कर दी, और खुद भी हाथ का नश काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, के मामले में आरोपित को थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम पुलिस की टीम ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है जिसका नाम मोहम्मद नाजिम हैं जो कि वजीरपुर, गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-93, थाना सेक्टर-10 ए, गुरुग्राम की पुलिस टीम को दिनांक 02.05.2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव वजीरपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित एक मकान में एक ही परिवार के 05 सदस्यों की मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

उनका कहना है कि पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर प्रथम तल पर बने कमरे में एक महिला व 4 बच्चों के शव फर्श पर बिछे गद्दों पर पड़े मिले। सभी शवों के मुंह से झाग निकल रहा था तथा गर्दन पर निशान पाए गए। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट टीमों को  बुलाकर घटनास्थल तथा शवों को निरीक्षण करवाया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया।उनका कहना है कि पुलिस टीम को मकान मालिक द्वारा एक शिकायत के माध्यम से बताया कि इनके गांव वजीरपुर स्थित मकान में किराए दार मोहम्मद नाजिम (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बिलारी जिला मुरादाबाद, (उत्तर-प्रदेश) अपनी पत्नी नाजमा,  तीन बेटियों व एक बेटे के साथ करीब 4-5 महीने से रह रहा था तथा आए दिन परिवार के साथ झगड़ा करता था व मोहम्मद नाजिम ने अपनी पत्नी, तीन बेटियों व बेटे को जहर देकर एवं गला दबाकर हत्या की है तथा स्वयं भी हाथ व गले की नशे काटकर आत्महत्या  का प्रयास किया है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-10 ए, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया है। प्रारंभिक अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  मोहम्मद नाजिम अपने परिवार सहित उपरोक्त किराए के मकान में रह रहा था व पत्नी नाजमा के साथ घरेलू लड़ाई झगड़ा रहता था जिसके चलते दिनांक 02.05.2026 को भी झगड़ा हुआ था व उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें पत्नी नाजमा(उम्र-31 वर्ष) व 04 बच्चे इकरा (उम्र-13 वर्ष), शिफा (उम्र-011 वर्ष), आयान (उम्र-07 वर्ष), खदीजा नूर (उम्र 06 वर्ष) को आरोपी पिता नाजिम द्वारा जहर देने के कारण तथा गला दबाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस चौकी सेक्टर 93, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई हुए  दिनांक 04.05.2026 को आरोपित  मोहम्मद नाजिम (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बिलारी जिला मुरादाबाद, (उत्तर-प्रदेश) को सरकारी अस्पताल सेक्टर 10, गुरुग्राम से  गिरफ्तार किया गय आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित गुरुग्राम में सैलून की दुकान पर काम करता है व आरोपित  नशे करने का आदतन आदि है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसके चलते घर में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आरोपित  ने बताया कि दिनांक 02.05.2026 को भी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था जिसके चलते उसने घर में रखे कीटनाशक को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया फिर पत्नी व बच्चों का गला दबाकर उपरोक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया व आत्महत्या  करने का प्रयास  किया। पुलिस द्वारा आरोपी कोको माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Related posts

गुरूग्राम-फरीदाबाद व बल्लभगढ़-सोहना सड़क मार्गों पर 1 सितंबर से फास्टटैग की सुविधा के साथ टोल करें शुरू: उपायुक्त

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डीसी और पुलिस कमिश्नर ने सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर गाडी की डिक्की खोल कर नोट उड़ाने वाले दो लड़के अरेस्ट, भारी मात्रा में नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x