
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
शनिवार की रात को गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके के एक किराए मकान में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 4 मासूम बच्चों की जहरीला पदार्थ खिलाकर व गला दबा कर सनसनीखेज हत्या करने बाद खुद भी हाथ का नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की, फिलहाल आरोपित को पुलिस ने जिले के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मरने वाले का नाम पत्नी नाजमा (उम्र-31 वर्ष) व 04 बच्चे इकरा (उम्र-13 वर्ष), शिफा (उम्र-011 वर्ष), आयान (उम्र-07 वर्ष), खदीजा नूर (उम्र 06 वर्ष) हैं। इस मामले में थाना सेक्टर -10 ए , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है , और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-93, थाना सेक्टर-10 ए, गुरुग्राम की पुलिस टीम को दिनांक 02 मई 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव वजीरपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित एक मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर प्रथम तल पर बने कमरे में एक महिला व 4 बच्चों के शव फर्श पर बिछे गद्दों पर पड़े मिले। सभी शवों के मुंह से झाग निकल रहा था तथा गर्दन पर निशान पाए गए। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल तथा शवों को निरीक्षण करवाया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया। उनका कहना है कि पुलिस टीम को मकान मालिक द्वारा एक शिकायत के माध्यम से बताया कि इनके गांव वजीरपुर स्थित मकान में किराएदार मोहम्मद नाजिम (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बिलारी जिला मुरादाबाद, (उत्तर-प्रदेश) अपनी पत्नी नाजमा, तीन बेटियों व एक बेटे के साथ करीब 4-5 महीने से रह रहा था तथा आए दिन परिवार के साथ झगड़ा करता था व मोहम्मद नाजिम ने अपनी पत्नी, तीन बेटियों व बेटे को जहर देकर एवं गला दबाकर हत्या की है तथा स्वयं भी हाथ व गले की नशे काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-10 ए, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया है।उनका कहना है कि प्रारंभिक अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मोहम्मद नाजिम अपने परिवार सहित उपरोक्त किराए के मकान में रह रहा था व पत्नी नाजमा के साथ घरेलू लड़ाई झगड़ा रहता था जिसके चलते दिनांक 02.05.2026 को भी झगड़ा हुआ था व उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें पत्नी नाजमा(उम्र-31 वर्ष) व 04 बच्चे इकरा (उम्र-13 वर्ष), शिफा (उम्र-011 वर्ष), आयान (उम्र-07 वर्ष), खदीजा नूर (उम्र 06 वर्ष) को आरोपी पिता नाजिम द्वारा जहर देने के कारण तथा गला दबाने से उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी नाजिम पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में उपचाराधीन है, जिसको उपचार के बाद गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

