Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरूग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित करने को लेकर कसंल्टेशन बैठक आयोजित-सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि गुरूग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित करने के लिए कंसल्टेशन बैठक आयोजित की गई जिसमें देशभर के प्रमुख डैव्लपरों तथा रियल एस्टेट से संबंधित बड़ी कंपनियों से बातचीत की गई है। सभी ने खुले मन से चर्चा में हिस्सा लिया और इस चर्चा में बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं। उन सुझावों के आधार पर ग्लोबल सिटी विकसित करने की प्लानिंग करेंगे।

एक महीने के बाद फिर से बैठक होगी तब सभी हितधारकों को बुलाकर उस काम को आगे बढ़ाएंगे और विश्व स्तर की अच्छी ग्लोबल सिटी यहां विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इसी स्थान पर ग्लोबल सिटी को लेकर कंसल्टेशन बैठक का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो हरियाणा का गुरूग्राम शहर विश्वभर के निवेशकों का आकर्षण का केंद्र बन गया है परंतु ग्लोबल सिटी विकसित होने के बाद यहां और भी ज्यादा निवेशक आएंगे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह ग्लोेबल सिटी गुरूग्राम में एनपीआर और सीपीआर के बीच लगभग 1000 एकड़ भूमि पर विकसित करने की योजना है। उसमें बड़े व छोटे प्लाटों की सारी योजना बनाई जाएगी ताकि बड़े बिजनेस मैन उसमें आएं।

Related posts

उधार दिए रुपए वापस मांगने पर भाभी पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपित कर्जदार देवर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 9वीं बैठक आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में की गई।

Ajit Sinha

सवा 6 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले मुख्य साइबर ठग मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया, देश छोड़ कर भागने के फ़िराक में था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x