Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन के निदेशक (ऑपरेशंस) विपिन गुप्ता और मुख्य अभियंता अतुल पसरीजा सेवानिवृत्त, साथियों का जताया आभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के निदेशक (ऑपरेशंस) विपिन गुप्ता एवं मुख्य अभियंता अतुल पसरीजा आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अपने विदाई संदेश में उन्होंने कहा कि डीएचबीवीएन जैसे प्रतिष्ठित संगठन में कार्य करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही है। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों का सहयोग, समर्पण और पेशेवर दृष्टिकोण हमेशा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।उन्होंने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें अनेक महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए, जो उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि निगम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।विपिन गुप्ता एवं अतुल पसरीजा ने सभी साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सहयोग और सद्भावना के लिए एक बार फिर धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

पत्नी की हत्या करने उपरान्त पति ने भी मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: वार्ड 4 में आम आदमी पार्टी की जनसभा- सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

Ajit Sinha

गुरुग्राम:ऋषिकेश की दीया पांडेय के सिर सजा फैशन एक्स क्वीन का ताज ,देहरादून की साक्षी बनी फस्र्ट व गुडग़ांव की चंचल गोयल रही सेकेंड रनर अप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x