Athrav – Online News Portal
खेल शिक्षा हरियाणा

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत में इंटर-हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत में उत्साह और खेल भावना से भरपूर इंटर-हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी हाउसों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए माहौल को और रोमांचक बना दिया।

कड़े मुकाबलों के बाद विक्रम सारा भाई हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। होमी जे . भाभा हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि  सी.वी. रमन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय की  प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ जी ने  विजेता टीमों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का मंच बनी, बल्कि विद्यार्थियों में सहयोग और प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना भी विकसित करने में सफल रही। 

Related posts

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बने अटल कैंसर केयर सेंटर से इलाज करवा ठीक हुआ छावनी निवासी बुजुर्ग

Ajit Sinha

पलवल: गदपुरी थाना पुलिस ने जी.एस.टी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  जिला जनसम्पर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x