Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला कारागार नीमका का अनूठा प्रयास: कैदियों के पुनर्वास की दिशा में आमजन दें योगदान: जेल अधीक्षक नरेश गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा कारागार विभाग के अंतर्गत जिला कारागार नीमका, फरीदाबाद द्वारा संचालित सरकारी पेट्रोल पंप, जो एनटीपीसी गेट, तिगांव रोड, फरीदाबाद के सामने स्थित है, आमजन को उच्च गुणवत्ता (High Quality) का ईंधन एवं पूर्ण माप (Accurate Quantity) उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पेट्रोल पंप पर पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप परिसर में स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर (Water Cooler) तथा वाहनों के लिए एयर सुविधा (Air Facility) भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त हो रही है।

इसके अतिरिक्त, परिसर में जेल उत्पादों (Jail Products) का एक डिस्प्ले काउंटर स्थापित किया गया है, जहां कारागार में निर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे फर्नीचर एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं उचित मूल्य पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। इससे न केवल आमजन को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलते हैं, बल्कि कैदियों के कौशल को भी प्रोत्साहन मिलता है।जेल अधीक्षक नरेश गोयल ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत कैदियों को प्रशिक्षण (Skill Training) भी प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से उन्हें पेट्रोल पंप संचालन, ग्राहक सेवा, माप-तौल की सटीकता, सुरक्षा मानकों एवं अनुशासन का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है, ताकि रिहाई के पश्चात वे स्वरोजगार (Self Employment) के लिए सक्षम बन सकें।उन्होंने कहा कि कारागार विभाग की यह पहल कैदियों के पुनर्वास (Rehabilitation) एवं सामाजिक पुनर्स्थापन (Social Reintegration) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो रही है।अंत में जेल अधीक्षक नरेश गोयल ने आमजन से अपील की है कि वे इस सरकारी पेट्रोल पंप की सेवाओं एवं जेल उत्पादों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर इस सामाजिक पहल में अपना योगदान दें।

Related posts

फरीदाबाद: आपकी सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी, फिर भी रह गई हो तो पूरी कर दूंगा, विधायक राजेश नागर को दिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha

चुनाव की तारीखों का एलान होते ही रोहतक की जनता ने और अधिक गर्मजोशी से दीपेंद्र हुड्डा का किया स्वागत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अच्छे दिनों को दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x