Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सरपंच के सनसनीखेज हत्या के मामले में बीते 12 सालों से फरार बाप -बेटे को क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत हत्या के एक पुराने मामले में 10-12 साल से फरार चल रहे बाप -बेटे को गिरफ्तार किया है जिनके नाम बाप लाल सिंह व बेटा कृष्ण उर्फ कारे है। जो गांव छपरौला, थाना सदर पलवल के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 जुलाई 2012 को थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत चावला कॉलोनी में बिजेंद्र सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले वर्ष 2012 में लाल सिंह व कृष्ण उर्फ कारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था व मुकदमा का चालान न्यायालय में दे दिया गया था। इसके उपरांत जमानत के बाद से ही आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनका कहना है कि अदालत द्वारा लाल सिंह को दिनांक 6 अक्टूबर 2014 व कृष्णा उर्फ कारे को 05 जुलाई 2016 को उद्घोषित अपराधी (PO) बनाया था। आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 10-12 वर्षों से राजस्थान, मथुरा, वृंदावन व पलवल आदि स्थानों पर ठिकाने बदल-बदल कर रह रहे थे और अपनी पहचान छुपाते हुए कानून से बचने का प्रयास कर रहे थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों बाप -बेटा को पलवल क्षेत्र से काबू करने में सफलता हासिल की है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

भाभी के ऊपर तेल डाल कर जिंदा जलाया, लगी आग में देवर भी झुलसा -चल रहा अस्पताल में इन दोनों का इलाज।

Ajit Sinha

ईमानदार पहल से समाज को बदलने की कोशिश-डॉ. संदीप सक्सेना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली डी. डी. से यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से एक करोड़ रूपए कैश कराने वाले गैंग का भंडाफोड़ -8 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x