Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

व्हाट्सएप के जरिए बिजली बिल भेजने की सुविधा तेज, 20.63 लाख उपभोक्ताओं को मिला लाभ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक, दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजने की व्यवस्था को तेज कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को एसएमएस सूचना के साथ-साथ उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल की विस्तृत पीडीएफ कॉपी व्हाट्सएप के जरिए भी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रबंध निदेशक ने सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा फील्ड कार्यालयों को भी जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता अपने व्हाट्सएप-सक्षम मोबाइल नंबर निगम के रिकॉर्ड में अपडेट करा सकें। इसके लिए निगम का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91 88139 99708 जारी किया गया है।निगम प्रवक्ता संजय चुघ के अनुसार फरवरी और मार्च माह के दौरान कुल 20.63 लाख बिजली बिल सफलतापूर्वक व्हाट्सएप के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए हैं। यह पहल बिलों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।उन्होंने बताया कि इस सुविधा से बिल न मिलने से संबंधित शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। साथ ही उपभोक्ता इसी व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से अपनी बिजली संबंधी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं तेज होगी।

Related posts

प्रदेश के बजट को रोजगार परक और उद्योगों के अनुकूल बनाना सरकार का लक्ष्य – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नगर निगम , गुरुग्राम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संदीप को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आरटीसी भोंडसी में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच नंबर-90 का दीक्षांत समारोह आयोजित, 978 प्रशिक्षु सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x